फर्रुखाबाद में बड़ी लापरवाही: तोरई की सब्जी में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद में बड़ी लापरवाही: तोरई की सब्जी में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में छिपकली पड़ी तोरई की सब्जी धोखे से खाने पर एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर घाट में शुक्रवार की रात एक घर में तोरई की सब्जी बनाकर रखी गई थी। बताया गया उसमें छिपकली गिर गई। परिवार के लोग अनजान रहे। इस दौरान सभी ने तोरई की सब्जी से खाना खा लिया। अंत में एक महिला खाना खा रही थी ।उसकी सब्जी में छिपकली निकल आई। इस दौरान परिवार के सभी लोगों को उल्टियां होने लगी। सभी लोगों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर सभी का उपचार किया गया।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर घाट निवासी राजेंद्र ने शनिवार को बताया शुक्रवार की देर शाम खाना खाने के लिए घर में तोरई की सब्जी बनी थी। उनके मुताबिक, सब्जी में छिपकली गिर गई थी। जिसे किसी ने नहीं देखा और परिवार के सभी सदस्यों ने देर से खाना खाया। खाना खा रही बेटी की सब्जी में छिपकली निकल आई, तब सभी को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद ही परिवार के सभी लोगों को उल्टियां होने लगी और बेचैनी बढ़ने के साथ तबियत बिगड़ गई। इस पर राजेंद्र, नीतू, सीमा, कोमल रामदेवी और आर्यन को लोहिया अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर दीपक तिवारी ने सभी का उपचार किया और वार्ड में भर्ती किया।

डॉक्टर ने बताया सभी की हालत स्थिर है और सभी का उपचार चल रहा है।

पीड़ित महिला सीमा ने बताया की सब्जी उसी ने बनाई थी। छिपकली कैसे और कब चली गई, उसे जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया सब्जी बनने के बाद चूल्हे के पास रखी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *