बहसूमा। बहसूमा कस्बे में स्थित श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्राओं ने त्यौहार बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया। कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जो रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्री कृष्ण देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र थे। वही स्कूल में अधिकतर छात्राएं गोपाल, राधा कृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर विद्यालय आई। छात्राओं ने मटकी फोड़ी और एक दूसरे को माखन मिश्री खिलाई। प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने जन्माष्टमी की सभी छात्राओं को बधाई दी।वही छात्राओं ने डांस भी किया। जिसमें प्रथम, द्बितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने पुरस्कृत किया।इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी व समस्त अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
