नोएडा। नाेएडा की थाना सेक्टर 49 पुलिस ने लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिराेह के चार आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बुधवार काे बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 50 के पास से आज अमित, नितिन, ऋषि और विवेक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपिताें ने लॉजिक्स मॉल में काम करने वाले एक युवक को कार में लिफ्ट देकर उसके साथ लूटपाट की घटना अंजाम दी थी।

एडीसीपी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, लूटा हुआ मोबाइल, स्मार्ट वॉच और 2300 रूपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आराेपिताें ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की हैं। आराेपिताें के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

