उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Oplus_16908288

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और बांगरमऊ एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने बताया कि आज सुबह 4:30 बजे के आसपास एक बस फरीदाबाद से बिहार जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देवखरी गांव के पास बस के ड्राइवर को झपकी आ गई। उसी के चलते बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड में चली गई और खंती में जा गिरी। वहीं, पर अर्टिगा कार जो लखनऊ से मथुरा की तरफ जा रही थी, उससे टकरा गई। कार में 9 लोग सवार थे, जिसमें पांच लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है और चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, उनका इलाज चल रहा है । डीएम ने बताया की बस सवार कुछ लोग घायल हुए थे उनको भी रेफर कराया है उन सब की स्थिति सामान्य है उन्हें घर भिजवा रहे हैं । क्षतिग्रस्त वाहन को हटा दिया गया है ।

मृतकों की पहचान दिव्या (6), अमृता (13), अंजू (40), धुनमुन (60) और कार चालक विनोद (45) के रूप हुई हैं जो संत कबीरनगर के बताए जा रहे हैं। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार को देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *