आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पड़ी भारी, देवरिया डीएम का एक्शन- 5 अफसरों को थमाया नोटिस

आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पड़ी भारी, देवरिया डीएम का एक्शन- 5 अफसरों को थमाया नोटिस

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने पर मंगलवार को पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें एक खंड विकास अधिकारी, एक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद तथा तीन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शामिल हैं।

आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि संबंधित अधिकारियों ने प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया ।शासन के निर्धारित प्रावधानों का समुचित अनुपालन भी नहीं किया गया।

इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *