अजय राय के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला हिरासत में

अजय राय के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला हिरासत में

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस ने देवकाली स्थित आवास से हिरासत में लेने के बाद पुलिस लाइन ले गई।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला दर्शन के साथ ट्रस्ट का घेराव करने वाले थे। जिसे पुलिस ने रोक लगा दिया है। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नजरबंद कर लिया। उन्हें नजरबंद किए जाने बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उबाल है। ऐसे में पार्टी के सड़कों पर निकल कर विरोध और जाम लगाने से लोगों की होने वाली मुसीबत से बचाने के उद्देश्य से पुलिस जगह-जगह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की धर पकड़ कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *