‘अजय राय की जान को खतरा’! पत्नी रीना राय का बड़ा आरोप, आधी रात पुलिस कार्रवाई पर मचा सियासी बवाल

‘अजय राय की जान को खतरा’! पत्नी रीना राय का बड़ा आरोप, आधी रात पुलिस कार्रवाई पर मचा सियासी बवाल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर अपने पति की जान को खतरा बताया। रीना राय ने कहा कि विधि का उल्लंघन करते हुए योगी सरकार की पुलिस ने आधी रात को मेरे पति अजय राय को गिरफ़्तार कर लिया। उनका दोष सिर्फ़ इतना था कि वे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे थे। परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हम सभी अत्यंत चिंतित और परेशान हैं। अजय राय की जान को खतरा है। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है।

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या स्थित एक गेस्ट हाउस में बीती देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। बाद में अयोध्या जनपद की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर वहां से सुरक्षित स्थान ले गई। अजय राय कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या में मंगलवार की सुबह भगवान श्री राम के दर्शन करने जाने वाले थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *