जौनपुर में पुलिस मुठभेड़! गौ-तस्कर को लगी गोली, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़! गौ-तस्कर को लगी गोली, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरपतहां थाना पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में रविवार की रात्रि देवरिया जिले में वांछित एक गौ-तस्कर आरोपित पंकज यादव (35) वर्ष पुत्र रूदल यादव निवासी सारी बडौना थाना सरपतहा , जौनपुर र घायल हो गया।क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि समोधपुर गांव मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा तमंचे से पुलिस पर दो फायर कर दिया, जिसमे से एक गोली थानाध्यक्ष सरपतहा के दाहिने कान के पास से निकल गयी। थानाध्यक्ष सरपतहां द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त के बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से पुलिस ने .315 बोर का तमंचा कारतूस, मोबाइल फोन व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि

मोटरसाइकिल अखण्डनगर से चोरी किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गो- तस्करी व लूट के आधा दर्जन मुकदमा पंजीकृत हैं। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी सुईथाकला के लिए भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *