करंट ने छीन ली जान! नोएडा में बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत

करंट ने छीन ली जान! नोएडा में बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में नाेएडा के थाना कासना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे एक संविदा पर कार्यरत लाइनमैन को करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सोनू पुत्र सूरजपाल मूल निवासी जनपद अलीगढ़ थाना कासना क्षेत्र के लाडपुरा गांव में बीती रात को बिजली के खम्भे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे था, तभी अचानक से करंट आ गया। वह करंट की चपेट में आ गया। खंभे से नीचे गिर गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *