आगरा दौरे पर सीएम योगी: विकास परियोजनाओं, PWD कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे बड़ी समीक्षा
Oplus_16908288

आगरा दौरे पर सीएम योगी: विकास परियोजनाओं, PWD कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे बड़ी समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग की प्रचलित तथा आगामी परियोजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इसके बाद वे आगरा में ही कानून व्यवस्था तथा विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद लखनऊ वापिस लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा भ्रमण प्रोटोकॉल के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय वायुयान द्वारा चलकर सुबह 11 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट आगरा आगमन करेंगे और यही से हेलीकॉप्टर द्वारा हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। हाथरस में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद करीब दोपहर 1:00 बजे आगरा पुनः वापस आ जाएंगे। दोपहर में 1:00 बजे से 2:15 तक आगरा मंडलायुक्त सभागार में पीडब्ल्यूडी की देखरेख में चल रहे पुरानी निर्माण परियोजनाओं के कामों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी और नई योजनाओं पर अधिकारियों के साथ मंथन होगा।

दोपहर 2.15 से 2:45 बजे तक आरक्षित समय के बाद योगी आदित्यनाथ 2.45 से 3:45 बजे तक विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे इसके बाद शाम 4:00 बजे खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए वापस लौट जाएंगे

इस कार्यक्रम के लिए योगी आदित्यनाथ को 23 जून को आगरा आना था लेकिन लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आगरा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शनिवार देर शाम तक कमिश्नरी परिसर, सभागार एवं सर्किट हाउस का सघन निरीक्षण किया और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त पुलिस प्रबंध किए जा रहे हैं। खेरिया सिविल एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस मार्ग तक सभी संवेदनशील और भीड़ वाले वाले बिंदुओं पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *