भारत-नेपाल बॉर्डर पर मुहर्रम जुलूस में बवाल! दो पक्षों में जमकर पथराव, कई घायल, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
Oplus_131072

भारत-नेपाल बॉर्डर पर मुहर्रम जुलूस में बवाल! दो पक्षों में जमकर पथराव, कई घायल, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

अररिया। बिहार मेंजोगबनी चाणक्य चौक के पास बीती रात्रि मुहर्रम जुलूस में शामिल भारत और नेपाल साइड के अखाड़ों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।जिसमें दोनों ओर से करीबन आधा दर्जन लोग घायल हो हुए।

जोगबनी चाणक्य चौक स्थित भारतीय परिक्षेत्र में भारतीय क्षेत्र के मुसलमान अपनी ताजिया के साथ अखाड़े में शारीरिक कला कौशल का करतब दिखा रहे थे।उसी दौरान नेपाल परिक्षेत्र में भी बॉर्डर के पास मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस लेकर पहुंचे।इसी दौरान दोनों साइड के गुटों में आपस में झड़प हो गई।

दोनों साइड से एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया।जिसके बाद भारतीय साइड में एसएसबी ने जोगबनी थाना पुलिस के साथ मोर्चा संभाला और तत्परता के साथ मामले को शांत करवा कर जुलूस को आगे बढ़ाया।

नेपाल साइड में भी नेपाल पुलिस और एपीएफ से एसएसबी के अधिकारियों ने संवाद स्थापित कर उधर के लोगों को शांत करवाया।इस दौरान चाणक्य चौक सहित आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

पत्थरबाजी में दोनों साइड से आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है,जिसका इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया गया।देर रात तक एसएसबी के अधिकारी,जोगबनी थाना पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी चाणक्य चौक के पास कैंप करते रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *