जौनपुर में अकीदत के साथ निकला आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस, मातमी अंजुमनों ने पेश की खिराज-ए-अकीदत

जौनपुर में अकीदत के साथ निकला आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस, मातमी अंजुमनों ने पेश की खिराज-ए-अकीदत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जाैनपुर में शिराज-ए-हिंद जौनपुर में गुरुवार को आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस पारंपरिक श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल के बीच निकाला गया। मोहल्ला नसीब खां मंडी स्थित इमामबाड़ा नाजिम अली खां से अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में शहर की 20 से अधिक मातमी अंजुमनों ने हिस्सा लिया। नौहा-ख्वानी और सीना-जनी के माध्यम से कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजलिसों, जुलूसों तथा जुलजनाह, अलम और ताबूत के कार्यक्रम आयोजित हुए।

मजलिस को संबोधित करते हुए दिल्ली से आए विद्वान डॉ. कल्बे रजा नकवी ने कहा कि कर्बला का संदेश अन्याय, अत्याचार और आतंक के विरुद्ध संघर्ष का संदेश है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने सत्य और इंसानियत की रक्षा के लिए अपने परिवार सहित महान कुर्बानी दी। उन्होंने कर्बला के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए हजरत अब्बास की वफादारी, अली अकबर की शहादत, छह माह के अली असगर की कुर्बानी तथा जनाबे कासिम के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का संदेश इंसाफ, सब्र और मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष करना है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *