फतेहपुर में पारिवारिक विवाद में पिता बना हमलावर, लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू को मारी गोली

फतेहपुर में पारिवारिक विवाद में पिता बना हमलावर, लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू को मारी गोली

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दाेपहर को पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने बेटे-बहू को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को तत्काल सीएचसी बिन्दकी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीतापुर गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे वृद्ध रामखिलावन वर्मा ने अपने बेटे और बहू पर लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से बहू के पेट में और बेटे के हाथ में गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी बिंदकी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की सुरक्षा के लिए अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को जांच कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी डबल बैरल गन को बरामद कर सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य अभियुक्त रामखिलावन वर्मा घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पूरे गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *