मुख्तार अंसारी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर हो रही छापेमारी

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने मुख्तार अंसारी और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापे मारा। कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है, जहां पर कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।

ईडी ने मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों के दिल्ली, लखनऊ, मऊ और गाजीपुर स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसमें मुख्तार अंसारी का आवास भी शामिल है। ईडी की टीम गुरुवार तड़के मुख्तार अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित आवास पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की।

इससे पहले मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल में दो साल से अधिक समय तक वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने के मामले में जांच पूरी हो चुकी है। जांच कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट भी सौंप दी है। पंजाब की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप है कि मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल में शिफ्ट करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी, ऐसे में आम आदमी पार्टी सरकार ने एफआईआर मामले की जांच के आदेश दिए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *