राम मंदिर चढ़ावा विवाद में जांच ने पकड़ी रफ्तार, एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट पहुंची सरकार के पास

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में जांच ने पकड़ी रफ्तार, एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट पहुंची सरकार के पास

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी। एसआईटी के सदस्यों ने अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को यह रिपाेर्ट साैंपी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एसआईटी गठित कर कथित अनियमितता को लेकर लगे आरोपों की जांच करने की मांग की थी।

एसआईटी में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन को शामिल किया गया था। विजय वी पंत और किरन एस ने शुरुआती रिपोर्ट साैंपी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *