नई दिल्ली में 2 जुलाई को भव्य वैश्य महासम्मेलन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली में 2 जुलाई को भव्य वैश्य महासम्मेलन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में नारायनपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान संगठन विस्तार, समाज की एकजुटता एवं उत्थान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुमन्त गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर 2 जुलाई 2026 गुरुवार को नई दिल्ली स्थित फिरोजशाह भवन सभागार, बहादुर शाह जफर मार्ग में विशाल वैश्य महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शमिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित परिषद पदाधिकारियों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वैश्य समाज के बंधुओं को कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र भेंट कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में परिषद की युवा टीम के विस्तार की घोषणा भी की गई। अभिषेक गुप्ता की देखरेख में अंकित बिश्नोई को युवा जिलाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को युवा जिला महामंत्री एवं सभासद सागर पोरवाल को युवा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं इच्छित अग्रवाल को युवा नगर अध्यक्ष, अर्षित बिश्नोई को युवा नगर उपाध्यक्ष तथा आकाश पोरवाल को युवा नगर मंत्री बनाया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

डॉ. सुमन्त गुप्ता ने बताया कि 28 जून को औरैया में दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में विशाल नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने वैश्य समाज के सभी वर्गों एवं मातृशक्ति से शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। साथ ही स्वयं शोभायात्रा में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन करने की घोषणा की।

बैठक में श्री पोरवाल सभा रजि. औरैया के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट एवं गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु गहोई ने भी समाज के लोगों से भामाशाह जयंती शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। बैठक का संचालन जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, प्रदेश प्रभारी शिक्षक अनूप गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु गहोई, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू), जिला महामंत्री नरेशचंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, संरक्षक राकेश गुप्ता बैंक वाले सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *