शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: शादी में जा रहे दंपति की पिकअप की टक्कर से मौत, बेटा गंभीर घायल

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: शादी में जा रहे दंपति की पिकअप की टक्कर से मौत, बेटा गंभीर घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज क्षेत्र में सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मोटर साइकिल सवार दंपति को भूसे से भरी पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद (सीओ) ज्योति यादव ने सोमवार को बताया कि अल्हागंज क्षेत्र के मोहल्ला बगिया के रहने वाले संतोष (51) अपनी पत्नी किरण (45) और बेटे शोभित (10) के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारी में त्रिलोकपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

 

तभी दूर ततियारी मोड़ के पास भूसे से भरी एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटर साइकिल पिकअप गाड़ी में फंस गई। भागने के प्रयास में भूसे से लदी पीकअप गाड़ी पलट गई।इस हादसे में पत्नी किरण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका पति संतोष और बेटा शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई।डॉक्टर ने बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *