मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सरायलखंसी व रानीपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक देर रात निमंत्रण से अपने घर को वापस लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र में मऊ बलिया मार्ग पर सिकटिया ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को एक अज्ञात कार टक्कर मारकर फरार हो गया।

तीनों युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां हेमंत कुमार (28) निवासी इटौरा चौबेपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गुलशन कुमार व एक अन्य विभाग का इलाज किया जा रहा है।
दूसरी तरफ जिले के ही रानीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर एक अर्टिगा कार व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार संतोष कुमार (28) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दोनों मोटरसाइकिलो पर सवार सभी युवक देर रात अलग-अलग मांगलिक कार्यक्रमों से निमंत्रण कर अपने घर वापस लौट रहे थे।


