अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में विशाल योग शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में विशाल योग शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व तुलसी मानस मंदिर हरिद्वार के महंत कामेश्वर पुरी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व दिवस पर शनिवार की सुबह के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित “विशाल योग शिविर” का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर योगाभयास कर रहे लोगों को योग की महत्ता बताते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि सब लोग योग दिवस पर प्रण लें कि हम योग करेंगे और निरोग रहेंगे। योग के माध्यम से हम केवल अपने शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ बनाते। जब एक—एक व्यक्ति का शरीर व मन स्वस्थ होकर सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ेगा तभी हमारा देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि योग हमारे भातरवर्ष की एक ऐसी विधा है जिसने पूरी दुनिया में लोगों के मध्य भारत का एक स्थान बनाया है। आज 170 देश पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल योग दिवस नहीं है बल्कि भारत की एक वह प्रतिष्ठा है जिसमें पूरी दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है। चाहे वह हमारी प्राचीन विरासत हो, आयुर्वेद हो व योग हो। हम केवल अपने स्वास्थ्य के लिए चिंतित नहीं रहते। इसमें मानव कल्याण की भावना छिपी है। आज तमाम स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं।

पूर्व मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें। तुलसी मानस मंदिर हरिद्वार के महंत कामेश्वर पुरी महाराज ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के संदेश के साथ योग को जन—जन तक पहंचाने और स्वस्थ भारत समर्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में हजारों लोगों ने एक स्वर में वंदेमातरम का गायन कर देशभक्ति, एकता और स्वस्थ भारत के संकल्प को सशक्त बनाया। सभी ने योगाभ्यास किया।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्र ने मंचस्थ अतिथियों व योग करने आये प्रतिभागियों का आभार जताया। इस अवसर पर एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, न्यायमूर्ति रंगनाथ पाण्डेय, सचिन धानवाल, डॉ. सुरभी धानवाल, गौरव पांडेय, राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *