हापुड़। हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय नगला गज्जू में आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निशांत सिसोदिया ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया तथा प्रधानाध्यापिका ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि गणों के साथ ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान गाया तथा देशभक्ति के गीतों से भारत के वीर सपूतों को याद किया गया। सभी को इको फ्रेंडली गमले भेंट दिये गए। प्रधानाध्यापिका ने मुख्य अतिथि को तिरंगा भेंट कर ग्राम वासियों को हर घर तिरंगे का संदेश दिया। फिर इसके बाद अतिथि गणों ने गांव वासियों के साथ रैली निकाली तथा जलपान के बाद आयोजन का समापन किया हापुड़ में बीएसए अर्चना गुप्ता द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में प्राथमिक विद्यालय नगला गज्जू की बालिकाओं ने देश भक्ति गीत उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती में अच्छी प्रस्तुति दी। जिससे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजना गुप्ता बेहद खुश हैं और उन्होंने बालिकाओं के उत्थान व उत्कर्ष के लिए और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया तथा बीएसए को बहुत-बहुत साधुवाद किया कि उन्होंने बालिकाओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति का मौका दिया।
