लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम की पावन धरा पर आस्था, संस्कृति, संत परंपरा और विकास के विविध आयाम एक साथ साकार रूप में दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की गौरवगाथा को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। योगी भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर संत समाज का सान्निध्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रामायण वैक्स म्यूजियम और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के माध्यम से विरासत और विकास के संकल्प को नई अभिव्यक्ति मिलेगी।

