नोएडा में पति के शराब पीकर घर लौटने से नाराज पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ,अस्पताल में भर्ती

नोएडा में पति के शराब पीकर घर लौटने से नाराज पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ,अस्पताल में भर्ती

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद में नोएडा में पति शराब पीकर घर लौटा तो पत्नी ने आक्रोश में आकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों ने कुछ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 81 में रहने वाली हिमांशी (19) का शीलू से कुछ माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दोनों सेक्टर 81 में रहते हैं। शीलू कार चालक के रूप में काम करता है। वह रात के समय बीयर पीकर घर लौटा। इस बात को लेकर हिमांशी परेशान हो गई तथा उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में उसके पति ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *