मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठों की फुकाई रोकने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठों की फुकाई रोकने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जनपद में संचालित ईंट भट्ठों पर निर्धारित अवधि के बाद फुकाई कार्य रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए प्रशासन से नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल है। सुप्रीम कोर्ट और संबंधित पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के अनुसार एनसीआर क्षेत्र में ईंट भट्ठों के संचालन की अवधि निर्धारित है, जिसका पालन कराया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जनपद के सभी ईंट भट्ठों पर 30 जून तक फुकाई का कार्य पूर्ण रूप से बंद कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन न हो सके। समिति का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भट्ठों का संचालन पर्यावरणीय नियमों के विपरीत होगा।

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सभी भट्ठा संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं और आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। समिति के अनुसार अधिकांश भट्ठा संचालक नियमों कापालन करना चाहते हैं और इस संबंध में प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।

समिति ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सभी ईंट भट्ठों पर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *