तेड़ा के इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को सम्मानित कर विदाई दी

बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय से सेवानिर्वत हुए प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी गयी।

समारोह का शुभारंभ प्रबंधक राजवीर सिंह ने दीप प्रवजलित व कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुती देकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय से प्रधानाचार्य पद से सेवानिर्वत हुए धर्मपाल सिंह, अनीता रानी, नरेशपाल सिंह को विद्यालय स्टाफ ने शॉल उढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व भागवत गीता देकर सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी। प्रधानाचार्या ड़ा. मनीषा मिश्रा ने सेवानिर्वत हुए प्रधानाचार्य व अध्यापकों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु रहने की कामना की।  संचालन मास्टर श्याम कुमार ने किया। इस अवसर पर यशवंत सिंह, कर्ण सिंह नम्बरदार, अशोक सिंह, चमन लाल, मास्टर खुशीराम, ड़ा. सुरेंद्र, बिजेंद्र मुखिया, मास्टर जयभगवान, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र,  विनोद आर्य, मनोज, सुशील, सोनू राणा, रामेश्वर दयाल, आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *