930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र, योगी बोले- पारदर्शी भर्ती डबल इंजन सरकार की पहचान

930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र, योगी बोले- पारदर्शी भर्ती डबल इंजन सरकार की पहचान

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र पुलिस के कम्प्यूटर आपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान, उनकी योग्यता को अवसर और परिश्रम को सम्मान देने वाली पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया डबल इंजन सरकार की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। तकनीक और दक्षता से सशक्त ये युवा उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक आधुनिक, प्रभावी तथा जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के आईपीएस को आईएएस ऐसा फाइलों में दबाते थे कि फाइलें खुलती ही नही थी, यानी यमराज भी आ जाएं तो आईएएस से फाइल खुलवाना कठिन था। हमने सात जनपदों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया। यह पुलिस रिफॉर्म का पार्ट है। जिनको पुलिस रिफॉर्म की जानकारी नहीं, वो कमिश्नरेट सिस्टम पर अंगुली उठाते हैं। जिनको पुलिसिंग की जानकारी नहीं, वे अंगुली उठाते हैं। ये वो लोग हैं जिनको आम नागरिक की सुविधा व सुरक्षा की चिंता नही है। यूपी पुलिस के जवानों को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम लोग अक्सर देखते हैं कि ड्यूटी के दौरान लोग रील बनाते रहते हैं। यह अनुशासनहीनता है। उस समय अपने ड्यूटी के प्रति सजग रहना होगा जिसकी जहां ड्यूटी है, वह कार्य करेगा तो परिणाम अपने आप आएगा। उस परिणाम को लाने के लिए उस टीम भाव के साथ हम सबको आगे बढ़ना होगा।

इस माैके पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *