दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्तरां में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्तरां में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

नई दिल्ली। दक्षिणी पश्चिम जिले के सत्य निकेतन इलाके में बुधवार सुबह एक टेकअवे रेस्तरां में आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, बुधवार सुबह 6:09 बजे चाणक्यपुरी फायर स्टेशन को सत्य निकेतन स्थित मदर डेयरी के पास दक्षिण परिसर क्षेत्र में एक रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर चार गाड़ी और एक (क्यूआरवी) रवाना की। शुरुआती जांच में आग की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर मौजूद लीडिंग फायरमैन सोमरण ने सुबह 6:25 बजे अतिरिक्त संसाधनों और वरिष्ठ अधिकारी की मांग की। इसके बाद एक और गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

दमकल अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:50 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आग रेस्तरां के भूतल पर रखे फर्नीचर और बर्तनों तक सीमित रही। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस रेस्तरां में आग लगी वह टेकअवे सेवा प्रदान करता है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीम आग के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घटना के समय रेस्तरां में कोई ग्राहक या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *