प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खीरी थाना क्षेत्र के दत्तू का पूरा गांव के पास सोमवार देर रात मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र के दत्तू का पूरा गांव निवासी गीता देवी (65) पत्नी रामयण की सड़क हादसे में मौत हुई है। घटना के संबंध जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात घर के सामने गीता देवी मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गई।

हादसे के बाद उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रहे थे। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार के लोग उसका शव लेकर घर वापस लौट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

