बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: सीमेंट से भरे ट्रक में घुसी बस, चालक की मौत, कई घायल

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: सीमेंट से भरे ट्रक में घुसी बस, चालक की मौत, कई घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस अनियंत्रित होकर सीमेंट से लदे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

छतारी के अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर गांव पापड़ी नगल (सिद्धपुर) के निकट रविवार की देर रात करीब 11 बजे अलीगढ़ की ओर से आ रही एक निजी बस गांव पापड़ी नगल (सिद्धपुर) के निकट अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे सीमेंट से लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

नरेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बुलंदशहर ने बताया है कि प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई जिसमे ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गयी है कई सवारियों को चोटें आई हैं घायलों को अस्पताल भेजा गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *