बलोच लिबरेशन आर्मी का दावा: पाकिस्तान सेना के 7 मुखबिरों को मार गिराने का आरोप, कई इलाकों में समन्वित हमले

बलोच लिबरेशन आर्मी का दावा: पाकिस्तान सेना के 7 मुखबिरों को मार गिराने का आरोप, कई इलाकों में समन्वित हमले

इस्लामाबाद। बलोच लिबरेशन आर्मी ने समन्वित हमलों में पाकिस्तान सेना के सात मुखबिरों को मार गिराने का दावा किया है। कहा गया है कि मारे गए लोगों में कुछ तो सेना के काम करने वाले दुर्दांत हत्यारे भी है। यह कातिल सारे प्रांत में मौत के दस्ते के रूप में जाने जाते हैं। इस दल के सदस्य सेना के इशारे पर बलोचिस्तान की आजादी की मांग करने वाले बलोचों को पकड़ कर सेना को सौंपते हैं।

बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के प्रवक्ता जैंद बलोच ने मीडिया को 13 जून को भेजे बयान में यह दावा किया। बलोच ने कहा कि लड़ाकों ने खारन, कलात, नुश्की, क्वेटा और शाहराघ में समन्वित कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना के छह मुखबिरों और “मौत के दस्ते” के एक सशस्त्र सदस्य को मार डाला। उन्होंने दावा कि कल रात खारन के बरशुंकी इलाके में ‘मौत के दस्ते’ के सदस्य हाफिज मुमताज के गुप्त ठिकाने विस्फोटक से उड़ा दिया। प्रवक्ता ने बताया कि खारन के रहने वाले समीर औलद रफीक को लड़ाके पकड़ लाए हैं। वह मुखबिरी करने के साथ डाके भी डालता था। वह बीएलए के पूर्व लड़ाके अली जान उर्फ सुदीस की हत्या में भी सीधे तौर पर शामिल था। उन्होंने कहा कि कलात के इस्काल्को इलाके से भेष बदलकर घूम रहे पाकिस्तान आर्मी के मिलिट्री इंटेलिजेंस के सदस्य ताहिर-उल-चौधरी मुबारक को पकड़ा गया है। ताहिर ने माना कि वह पाकिस्तान आर्मी का ऑफिसर है।

प्रवक्ता ने कहा कि बलोच लिबरेशन आर्मी के कमांडरों ने नुश्की में पाकिस्तान की सेना के एक सैनिक शोएब मेंगल को गोली मारकर उड़ा दिया। शोएब काफी समय से बीएलए की हिरासत में था। वह बार-बार शिविर से भागने की कोशिश कर रहा था। बीएलए की गुरिल्ला यूनिट ने उसे चार जून को भागते समय मार डाला। उन्होंने कहा कि पिछले महीने लड़ाकों ने शाहराघ इलाके के ताज मोहम्मद बेटे सुल्तान मोहम्मद समलानी को सुकना मरगट से हिरासत में लिया। ताज मुहम्मद ने कबूल किया वह लुकछिप कर मिलिट्री कैंप में कर्नल शौकत से नियमित मिलता था। सेना उसे मुखबिरी के लिए बीस हजार रुपये की मामूली रकम देती थी।

बलोच नेशनल कोर्ट ने ताज को सबसे गंभीर राष्ट्रीय अपराधों और देशद्रोह में शामिल होने के आरोपों के लिए मौत की सजा सुनाई, जिसे लड़ाकों ने अंजाम दिया। प्रवक्ता जैंद ने कहा कि हर देशद्रोही का अंजाम ताज जैसा होगा। इसलिए लोग पाकिस्तान की सेना के प्रलोभन में ना आएं। बलोच राष्ट्रीय आंदोलन के खिलाफ दुश्मन से हाथ मिलाना देशद्रोह और माफ न करने वाला अपराध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *