हस्तिनापुर। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव में मंगलवार को सुबह 4:00 बजे बिजली विभाग द्वारा छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। जिसमें अधिकांश ऐसे परिवार सामने आए हैं जिनके पास कनेक्शन है फिर भी रात में बिजली चोरी कर रहे थे। अवर अभियंता विजेंद्र कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र में अत्यधिक लाइन लॉस होने के कारण विनय कुमार शर्मा उपखंड अधिकारी, सतवीर सिंह, निहाल सिंह, महेश यादव अवर अभियंता के नेतृत्व में हस्तिनापुर क्षेत्र में बुधवार सुबह 4 बजे हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर करीमपुर ,मालीपुर में छापेमारी की गई जिसमें 14 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए जिनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। अवर अभियंता विजेंद्र कुमार का कहना है कि यह चेकिंग अभियान सुबह जल्दी दिन व रात में जारी रहेगा ।कुल 14 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
