फिरोजाबाद में 15 हजार का इनामी चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद में 15 हजार का इनामी चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने बुधवार देर रात 15,000 के इनामी अंतरराज्यीय चोर आदिल उर्फ कादिर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि वांछित इनामी आरोपित के अपने साथी के साथ थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत लालऊ में चोरी के माल को बेचने के उद्देश्य से आया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जवाबी कार्यवाही में एक संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान थाना दक्षिण के वांछित आरोपित आदिल उर्फ कादिर पुत्र मजहर अली निवासी शाही मस्जिद के पास, मोहल्ला कटरा पठानान के रुप में हुई है। जबकि उसका साथी मुस्ताक अली पुत्र बाबू अली निवासी गोपी कॉलोनी, थाना करहल जनपद मैनपुरी अंधेरे में मौके से फरार हो गया।

एएसपी नगर ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के कब्जे से चोरी के स्वर्ण आभूषण, अवैध तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन (बिना नंबर) का बरामद किया गया है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के फरार साथी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। वही घायल आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *