हमीरपुर में नदी में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन के बाद मिली सफलता

हमीरपुर में नदी में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन के बाद मिली सफलता

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव परछा में चंन्द्रावल नदी में डूबे एक बुजुर्ग का शव बुधवार को सर्च आपरेशन मे पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है!

उल्लेखनीय है कि गांव परछा निवासी राम औतार उर्फ बौरा यादव 77 पुत्र चुनूबाद मंगलवार को भैंस चराने के लिए खेतों की तरफ गया था। उसके लापता होने की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंचकर जाँच की थी। चंद्रावल नदी के किनारे उसके कपड़े और जूते देख पुलिस ने नदी मे सर्च आपरेशन चलाया।

 

नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया था। टीम ने नदी मे बुजुर्ग की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ और पुलिस ने बुधवार को ग्रामीणों की मदद से नदी से बुजुर्ग का शव बाहर निकाला। मौदहा कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का शव आज सर्च आपरेशन में नदी से बाहर निकालकर पोसटमार्टम के लिए भेजा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *