अमेठी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

अमेठी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

अमेठी। अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कपूरीपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कपूरीपुर गांव निवासी राजन शर्मा (22) पुत्र उदयभान शर्मा बिजली के तारों को छील रहा था। इसी दौरान अचानक तारों में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। करंट की चपेट में आने से राजन गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *