नोएडा। नोएडा थाना फेस -2 क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाला एक 27 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात छत से नीचे गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम करण कश्यप (27 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह मूल निवासी भोगांव जनपद मैनपुरी है। यहां भंगेल गांव में किराए के मकान पर रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


