अमेठी में सनसनी: खेत में शौच के लिए गए बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या

अमेठी में सनसनी: खेत में शौच के लिए गए बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ियांवा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में शौच के लिए गए एक बुजुर्ग की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरालाल द्विवेदी (70) पुत्र जागेश्वर द्विवेदी सुबह करीब 5 बजे घर से खेत की ओर शौच के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ लगभग 6 गोलियां हीरालाल के शरीर में उतार दी। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही हीरालाल की मौत हो चुकी थी। परन्तु मौके पर पहुंचे परिजन बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह 5 बजे की है। कॉलर के द्वारा यह सूचना डायल 112 को दी गई। जिसके माध्यम से स्थानीय कोतवाली पुलिस को भी जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ वह पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त कर जाँच पड़ताल और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फील्ड यूनिट टीम को बुलाते हुए निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *