मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एक साथ 11 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है। एसएसपी ने प्रशासनिक आधार पर जनहित में तत्काल प्रभाव से ये स्थानांतरण किए हैं। तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात दो उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी मिली है।

उपनिरीक्षक नीरज सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी चौकी गढ़ी शाखावत थाना बुढाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला उपनिरीक्षक महिमा को पुलिस लाइन से प्रभारी पिक बूथ थाना सिविल लाइन भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक संदीप कुमार को प्रभारी चौकी गढ़ी शाखावत थाना बुढाना से प्रभारी चौकी बागोवाली थाना नई मण्डी किया गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार का तबादला प्रभारी चौकी बागोवाली थाना नई मण्डी से प्रभारी चौकी गांधी कॉलोनी थाना नई मण्डी हुआ है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी चौकी भंगेला थाना खतौली से प्रभारी चौकी दुधली थाना चरथावल भेजा गया है। उपनिरीक्षक राघव बंसल प्रभारी चौकी दुधली थाना चरथावल से प्रभारी चौकी भंगेला थाना खतौली, उपनिरीक्षक संजय सिंह प्रभारी चौकी बेगराजपुर थाना मंसूरपुर से थाना सिखेड़ा, उपनिरीक्षक ललित थाना सिविल लाइन से प्रभारी चौकी बेगराजपुर थाना मंसूरपुर भेजे गए हैं।

थाना रामराज में तैनात उपनिरीक्षक जयसिंह नागर और उपनिरीक्षक हरिओम सिंह का आपस में स्थानांतरण किया गया है। जयसिंह नागर अब एसएसआई थाना रामराज और हरिओम सिंह थाना रामराज में तैनात रहेंगे। एसएसपी संजय वर्मा का ये फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब वो लगातार अपराध नियंत्रण और थानों की कार्यशैली सुधारने पर जोर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इन तबादलों से फील्ड में पुलिसिंग और मजबूत होगी।

