गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार के इनामी बदमाश गौरव के पैरों में लगी गोली

गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार के इनामी बदमाश गौरव के पैरों में लगी गोली

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के थाना लोनी में बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश गौरव के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना लोनी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि 30 मई को गनोली के रहने वाले ओमकार सिंह के अपहरण का इनामी अपराधी निठौरा रोड की तरफ आ रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम की ओर से चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति निठौरा की तरफ से आते दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका।

 

जब पुलिस टीम की ओर से पीछा किया गया, तो बाइक फिसल गई और आरोपी गौरव पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करके भागने लगा। पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। आरोपी गौरव ने बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमकार राममेहर का अपहरण करके हत्या कर शव रोहटा मेरठ रोड पर गंगानगर में फेंक दिया था। इस मामले में थाना लोनी में केस दर्ज किया गया है।

 

आरोपी के पास से एक बाइक, एक तमंचा के साथ एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 30 मई को गनोली के रहने वाले ओमकार सिंह के अपहरण को लेकर एक केस दर्ज किया गया था। इसमें शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। छह जून को एक जानकारी मिली की इस घटना में शामिल आरोपी निठौरा रोड की ओर आ रहा है। जानकारी मिलने पर तत्काल थाना लोनी पुलिस की ओर से निठोरा अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका तो वह तेजी से बाइक भगाकर भागने का प्रयास करने लगा। तभी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिससे आरोपी के पैरों में गोली लगी है। इलाज के लिए उसको अस्पताल भेजा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *