लखनऊ में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंडरपास के पास वारदात से सनसनी

लखनऊ में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंडरपास के पास वारदात से सनसनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्रान्तर्गत तहसील सदर अण्डरपास के निकट सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो पर अज्ञात व्यक्तियों ने गुरुवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एडीसीपी पूर्वी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि घटना के समय वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वाहन में सवार तीन युवक शुभम त्रिपाठी, विजय यादव एवं सोनू यादव वारदात से पहले वाहन से उतरकर अण्डरपास के ऊपर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने वाहन को लक्ष्य बनाकर फायरिंग की।

 

घटनास्थल पर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन में कई राउण्ड फायर लगने के निशान पाए गए हैं और मौके से कुछ खोखा कारतूस बरामद किए गए। घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है। थाना प्रभारी गौरव बाजपेई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *