तहसीलदार और पटवारी नदी में बहे, पटवारी का शव बरामद

तहसीलदार और पटवारी नदी में बहे, पटवारी का शव बरामद

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में लगातार बरसात से पुल पुलिया में आई बाढ़ के बाद सीवन नदी में तहसीलदार की कार बह गयी, जिसमें तहसीलदार सहित एक पटवारी सवार था। आज पटवारी शव मिल गया, लेकिन तहसीलदार का पता नहीं चल सका है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर जो राजगढ़ जिले में पदस्थ हैं। 15 अगस्त की रात को सीहोर के पास हाइवे पर एक ढाबे में खाना खाने गए थे। एक पटवारी महेंद्र सिंह रजक भी उनके साथ था। रात को लौटते समय इनकी कार कर्बला पुल से बह गई। आज सुबह 20 किलोमीटर दूर पटवारी महेंद्र सिंह रजक का शव बरामद हुआ है। वहीं कार बड़ोदिया के पास मिलने की खबर मिली है। तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर की तलाश की जा रही है। नरेंद्र सिंह ठाकुर सीहोर के निवासी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *