
सहारनपुर। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में स्पेशल मैजिस्ट्रेट सहारनपुर के रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु सेवानिवृत्त विधि-स्नातक कर्मियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये है। प्रभारी अधिकारी प्रशासन/अपर जिला जज कक्ष सं0-1 श्रीमती आराधना रानी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए प्रारूप प्रशासनिक कार्यालय से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र पांच मई 2022 तक जिला न्यायालय सहारनपुर में प्रस्तुत कर सकते है।




