हमीरपुर में बेतवा पुल हादसे से पहले मजदूर का खौफनाक वीडियो वायरल, मदद की गुहार के कुछ मिनट बाद चली गई जान
Oplus_131072

हमीरपुर में बेतवा पुल हादसे से पहले मजदूर का खौफनाक वीडियो वायरल, मदद की गुहार के कुछ मिनट बाद चली गई जान

हमीरपुर! उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी में बनाये जा रहे पुल हादसे के दो दिन बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग कॉप उठे है! चक्रवाती तूफान के बीच पुल गिरने से पहले एक मजदूर ख़ौफ़नाक मंजर का वीडियो बनाकर मदद के लिए चीखता चिल्लाता रहा!

बता दे कि हमीरपुर जिले के कुरारा, ललपुरा के बीच बेतवा नदी में पिछले तीन सालों से एक पुल का निर्माण कराया जा रहा है! 92 करोड़ के फंड से पुल के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है! बीते गुरुवार की आधी रात के बाद आए तेज तूफान में पुल की एक कोठी और स्लैब गिर गई थी जिससे 6 मजदूर मारे गए थे!

 

हादसे में तीन मजदूर बच गए थे! हादसे के तीसरे दिन इसी हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर कुलदीप ने हादसे से कुछ मिनट पहले वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था! वीडियो में वह खौफनाक मंजर देख बुरी तरह से चीख रहा है, बाद में वह हादसे का शिकार हो जाता है! ये वीडियो सोशल मीडिया में देख लोग कॉप उठे है! उल्लेखनीय है कि हादसे में लापरवाही बरतने पर पुल बनाने वाली कम्पनी के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वही सेतुः निगम के सहायक अभियंता को सस्पेंड किया जा चुका है! हादसे की उच्चस्तरीय जाँच भी जारी है!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *