केंद्र ने कहा- मेजबानी को लेकर बातचीत जारी, SC ने 22 अगस्त तक के लिए टाली सुनवाई

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (फीफा) द्वारा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) को तुरंत प्रभाव से निलंबित किए जाने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा अनुरोध किए जाने के बाद फीफा द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलंबित करने से संबंधित मुद्दे को 22 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से अंडर 17 विश्व कप के आयोजन को सुनिश्चित करने और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के निलंबन को हटाने के लिए सक्रिय कदम उठाने को कहा। केंद्र ने कहा कि वह भारत में अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी को लेकर फीफा के साथ बातचीत कर रहा है। जिसके बाद कोर्ट ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) मामले की सुनवाई 22 अगस्त तक के लिए टाली।

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि फीफा के साथ दो बैठकें हुई हैं, अंडर-19 महिला विश्व कप की मेजबानी को लेकर ‘‘कोई समाधान निकालने’’ की कोशिश की जा रही है। बता दें कि फीफा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। फीफा ने कहा कि उसने एआईएफएफ को लेकर थर्ड पार्टी के दखल की वजह से यह फैसला लिया है। फीफा ने यह फैसला तब लिया है जब 16 अगस्त से कोलकाता में डूरंड कप की शुरुआत होने वाली है और अक्टूबर में भारत में फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप होना है। एआईएफएफ को सस्पेंड करते हुए फीफा ने भारत से इस विश्वकप टूर्नामेंट की मेजबानी छीन ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *