गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, साथी खिलाड़ी हिरासत में

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, साथी खिलाड़ी हिरासत में

गाजियाबाद। बंगलूरू में 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीत घर लौट रहे अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी (24) की शनिवार दोपहर को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत मे लिया है। गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के साईं उपवन में शनिवार दोपहर उनका शव मिला था। हत्या के आरोप में साथी पैरा एथलीट यश खटीक को हिरासत मे लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि चिराग को पीठ में गोली मारने के बाद उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था। मौके से चिराग का एक मोबाइल फोन मिला, जबकि दूसरा फोन गायब था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यश खटीक को हिरासत मे लिया गया।पूछताछ में उसने बताया कि दोनों ने ब्लाइंड श्रेणी में प्रतियोगिता में एक साथ हिस्सा लिया था। चिराग 100 व 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते थे। दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग ने एक बार यश की शिकायत कर दी थी। तब यश का क्वालिफिकेशन रद्द कर दिया गया था।

इसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मुरादनगर के बसंतपुर सैथली गांव निवासी चिराग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज उनके शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस ने चिराग के पिता मनोज की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *