जम्मू से आयी दहला देने वाली खबर! एक ही घर के अंदर से मिली 6 लाशें, बच्चों को भी नहीं बख्शा

जम्मू। जम्मू कश्मीर में इस समय हाई अलर्ट हैं। 15 अगस्त पर जम्मू- कश्मीर में महौल खराब करना चाहते थे लेकिन उसके सभी प्रयासों को सुरक्षा बलों ने खत्म कर दिया। छोटी मोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो महौल शांत रहा लेकिन अब जो घटना सामने आयी हैं वह शांत रहने वाली नहीं बल्कि दहला देने वाली हैं। जम्मू के एक घर के अंदर 6 लोगों की लाशें मिली हैं। घर के अंदर 6 शवों के एक साथ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी हैं। पुलिस को जब इस बात की जानकारी दी गयी तब वह मौके पर पहुची और जांच कर रही हैं।

जम्मू में एक परिवार के छह सदस्य अपने घर में बुधवार को संदेहास्पद परिस्थतियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उसकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब एवं सजाद अहमद के रूप में की गई है। उसने बताया कि शव सिधरा इलाके में स्थित मकान से बरामद किए गए। उन्हें यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है और मामले की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंड़ितों की टारगेटिंग किंलिग की जा रही हैं। आतंकी पंडितों को उनके घरों में घुस-घुस कर मार रहे हैं। हाल ही में हुई कश्मीरी पंडित की हत्या को लेकर आज कश्मीर में सरकार के खिलाफ कश्मीरी पंडित विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *