गोंडा मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गोंडा मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार देर रात्रि मनकापुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हैं। इनमें एक बदमाश के पैर गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि देर रात मनकापुर पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश ओम प्रकाश यादव घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 

इस दौरान दो शातिर लुटेरे प्रतीक यादव, आशीष वर्मा को गिरफ्तार किया गया। इन बदमाशों ने करीब चार दिन पूर्व एक सीमेंट व्यापारी से एक लाख की लूट कर उसे घायल किया था। इस घटना में मनकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। इन शातिर बदमाशों के कब्जे से लूट के 44 हजार रुपये बाइक, तमंचा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *