सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, नई सरकार बनने तक रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, नई सरकार बनने तक रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल ने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इस संबंध में राजभवन से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, राज्य में नई सरकार के गठन तक सिद्धारमैया अगले दो से तीन दिनों तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे।

राज्यपाल के राजधानी से बाहर होने के कारण गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंपा था। सचिव ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया था लेकिन संवैधानिक नियमों के अनुसार राज्यपाल के हस्ताक्षर आवश्यक थे।

गुरुवार रात इंदौर से बेंगलुरु लौटे राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने शुक्रवार सुबह इस्तीफे की समीक्षा कर उसे औपचारिक मंजूरी दे दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *