सुलतानपुर में तेज रफ्तार बाइक नीम के पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत

सुलतानपुर में तेज रफ्तार बाइक नीम के पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के दोस्तपुर थानाक्षेत्र के गोसैसिंहपुर बाजार के निकट गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान ताजुद्दीनपुर गांव निवासी सुनील चौहान (25) पुत्र रामकेश चौहान के रूप में हुई है। सुनील अपनी बाइक से गोसैसिंहपुर बाजार सामान लेने जा रहा था। वह पुणे में टाइल्स लगाने का काम करता था और लगभग एक महीने पहले ही अपने घर आया था। करीब 15 दिन पहले ही परिवार में भोज का कार्यक्रम हुआ था। सुनील के पिता रामकेश चौहान किसान हैं।

स्थानीय लोगों ने हादसे का मुख्य कारण बाइक की अत्यधिक रफ्तार बताई है।

दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *