मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। झाशी रानी चौक स्थित एस 0 डी 0 गर्ल्स विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया गया।
विद्यालय की छात्राओं ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक प्रभात फेरी में प्रतिभाग कर विद्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात छात्र छात्राओं के द्वारा अनेक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत और उत्साह से भरपूर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति रजनी गोयल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं व स्वतंत्रता के महत्व और देश के लिए शहीद होने वाले क्रांतिकारियों एवम वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित विभिन्न प्रसंगों से छात्राओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम के पश्चात छात्राओं व उपस्थित सम्मनित गणमान्यों को मिष्ठान वितरण किया गया।
