कला गुरु डॉ0पी0सी0बरुला जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। कला गुरु डॉ पी०सी०बरूआ जी का जन्म दिन , जिनकी स्मृति में कलागन संस्था की स्थापना की गई है। बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कलागंन अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह जी के दिशा निर्देशन में सबसे पहले वातावरण की शुद्धि के लिए हवन के द्वारा कार्यक्रम का आगाज हुआ,फिर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें जनपद से ही नही बल्कि अन्य जनपदों से भी पधारें कलाकारो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दिल्ली से पधारे कलाकार रुचिन शर्मा व ममता सैनी की पेंटिंग देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत है, तो वहीं मुजफ्फरनगर में अपनी कला के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले डॉ महावीर सिंह जी की पेंटिंगो मेंउनके चिरपरिचित अंदाज में आध्यात्मवाद से ओतप्रोत ओम् के विभिन्न रूपों में  दर्शन उनकी पेंटिंगो में होते हैं । दिल्ली से ही पथारे कलाकार सुनील कुमार का काम भी अदभुत कलाकृतियां भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही है। ्वही अनमोल सोनी व सोनिया सैनी की पेंटिंग भी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की गई। हरिद्वार के कलाकार दिव्यम सिंह राठौड़ काम भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा। पुनीत राठी ने भी अपने काम काम का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजबल सैनी के रंगों की छटक तो अपने आप में अलग पहचान रखतीं हैं, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजलि सैनी, प्राची, कुलदीप कुमार , इंदू आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *