राज्य
Trending

महर्षि कश्यप जयंती का किया भव्य स्वागत

नगर के जनक बाजार में कश्यप समाज जयंती के अवसर पर हलवे का भी वितरण किया गया।

नकुड़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा महर्षि कश्यप जयंती के जनक बाजार में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह जलपान का भी आयोजन किया गया। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर नगर के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा महर्षि कश्यप जयंती का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही कश्यप समाज के प्रीतम कश्यप, धारा सिंह, रामनाथ कश्यप, नीटू भारती, मास्टर गोपाल सिंह, जनार्दन कश्यप, रामानंद कश्यप, बिजेन्द्र नारायण, सहित अन्य लोगों का मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल ,जिला उपाध्यक्ष मनोज गोयल व नगर महामंत्री पंकज जैन द्वारा अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। नगर के जनक बाजार में कश्यप समाज जयंती के अवसर पर हलवे का भी वितरण किया गया। इस दौरान सोहित मित्तल, पूर्व सभासद राजकुमार सेन,कोषाध्यक्ष राजेश जैन राजू,संजय उपाध्याय,रजनीश जैन,अनूप जैन,मनोज मित्तल,मास्टर राजबीर सिंह,बालेश गोयल,संयम जैन,रजनीश अग्रवाल,वैभव गोयल,सचिन शर्मा,राजन शर्मा व संदीप सिंह आदि की भी मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button